ICC Women World Cup
Table of Contents

क्या इस बार भी महिला विश्व कप 2025 जीत का आगाह होगा?
ICC Women World Cup Live Streaming: भारत vs श्रीलंका (IND W vs SL W)
-
टूर्नामेंट: ICC महिला विश्व कप 2025
-
ओपनिंग मुकाबला: भारत बनाम श्रीलंका
-
तारीख: मंगलवार
-
स्थान: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
-
समय: दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार)
- Women world Cup 2025 का आगाज़ हो चुका है और ओपनिंग मैच में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होने जा रहा है। मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी।अब सवाल है—लाइव मैच कहाँ देखें?
भारत में टीवी पर आप इसे Star Sports नेटवर्क पर देख सकते हैं। अगर आप फ्री टेलीकास्ट ढूंढ रहे हैं, तो कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के मैच DD Sports पर भी दिखाए जाएंगे।ऑनलाइन दर्शकों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, कई देशों में ICC.tv पर फ्री स्ट्रीमिंग का विकल्प भी दिया गया है।
तो चाहे आप टीवी के सामने बैठे हों या मोबाइल पर—टीम इंडिया का पहला मुकाबला मिस करना मुश्किल होगा।